यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग में रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी

यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग में रेस्क्यू अभियान तीसरे दिन भी जारी
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग नौ कैंची के पास स्लाइडिंग स्थल पर सर्चिंग अभियान तीसरे दिन भी जारी है। एनडीआरएफ टीम द्वारा भूस्खलन क्षेत्र में स्निफर डॉग के माध्यम से भी लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार सुबह जनपद मुख्यालय के स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर यमुनोत्री यात्रा मार्ग के नौकैची में हुई भूस्खलन की घटना की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने खोज , राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली साथ ही लापता लोगों की खोजबीन के लिए अधिकारियों को सभी जरूरी संसाधनों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिये.इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी में चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिये।