पत्रकार से जिला पंचायत सदस्य बने सुनील जुयाल – Dhanaulti Express

पत्रकार से जिला पंचायत सदस्य बने सुनील जुयाल
धमाडी से सुनील जुयाल ने 521 मतों से जीत की दर्ज
थौलधार- थौलधार के धमाड़ी वार्ड से जिला पंचायत सदस्य पत्रकार सुनील जुयाल ने 521 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने जीत का श्रेय धमाड़ी की जनता को दिया। धमाड़ी वार्ड की जनता का आभार जताते हुए कहा कि जनता की बदौलत से आज मैं जिला पंचायत सदस्य बना हूं। जनता से किए वायदे को पूरा करूंगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा।
उन्होंने कहा कि वार्ड का विकास करना मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित विभिन्न मुद्दों पर विशेष ध्यान रहेगा। क्षेत्र का चौमुखी विकास के लिए हमेशा संघर्ष करूंगा। वार्ड में सेवक के रूप में कार्य करूंगा।
