पहली बार किसी चुनाव में 75 फीसदी पोलिंग बूथ की होगी वेबकास्टिंग, 205 गाडियों की जीपीएस से होगी निगरानी।

0
IMG-20241119-WA0034.jpg

उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान होना है जिसकी सभी तैयारियां मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने पूरी कर ली है। केदारनाथ विधानसभा सीट पर बनाई गई 173 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों पहुंच चुकी हैं। हालांकि, पहली बार किसी चुनाव में मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से 75 फ़ीसदी पोलिंग (130 पोलिंग बूथ) बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं यानी इन सभी बूथों की वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके साथ ही निर्वाचन ड्यूटी में तैनात 205 गाड़ियों की जीपीएस से निगरानी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में वेबकास्टिंग और जीपीएस की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।

केदारनाथ उपचुनाव प्रदेश की दोनों मुख्य पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है। क्योंकि जहां एक ओर ये चुनाव कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। तो वहीं, भाजपा दूसरी ओर भाजपा के लिए मंगलौर और बद्रीनाथ में मिली हार की भरपाई करेगी। वही, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि उपचुनाव के दौरान 75 फीसदी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरा से वेबकास्टिंग के जरिए लगातार मतदान केंद्र की निगरानी, जिला और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय समेत इलेक्शन कमीशन से होती रहेगी।

निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से समय- समय पर नए प्रयास होते हैं। इसी क्रम में मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते हैं ताकि केंद्र की पूरी निगरानी की जा सके। अब तक के चुनावों में विधानसभा के मतदान केंद्रों के सापेक्ष 50 फीसदी केंद्रों पर ही सीसीटीवी कैमरा लगाए जाते थे। लेकिन ये पहली बार है जब किसी विधानसभा के 75 फीसदी पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में इस्तेमाल हो रही 205 गाड़ियों में जीपीएस लगाया गया है ताकि इन गाड़ियों के गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed