नशे की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने चोर से शत प्रतिशत माल किया बरामद 

0
WhatsApp-Image-2025-07-16-at-6.09.00-PM.jpeg

नशे की लत ने बनाया चोर, पुलिस ने चोर से शत प्रतिशत माल किया बरामद 

 

हरिद्वार- हरिद्वार की गंगा नहर थाना पुलिस ने घर में घुसकर लाखों की हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी हुई ज्वेलरी पुलिस ने बरामद की है। आरोपी को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

     मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि गंग नहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले फरमान के घर में घुसकर लाखों रुपए की चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया और चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश शुरू की। इसी कड़ी में गंगनहर थाने के इंस्पेक्टर आरके सकलानी की टीम ने सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध को देखा। जिसकी पहचान आरिफ उर्फ पेप्सी निवासी मंगलौर जिला हरिद्वार के रूप में हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरिफ उर्फ पेप्सी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरिफ के कब्जे से घर से चोरी की गई ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद कर लिया। फिलहाल आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर आर.के. सकलानी, व0उ0 निरीक्षक अजय शाह, अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि, हेड कांस्टेबल ब्रजकिशोर, कांस्टेबल अखिलेश चमोली, प्रीतम सिंह चौहान और अमित सोलंकी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed