परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 02 आरोपियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार 

0
WhatsApp-Image-2025-05-19-at-6.47.20-PM.jpeg

परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 02 आरोपियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार 

देहरादून- नवोदय विद्यालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सरगना सहित 02 आरोपियों को दून पुलिस ने डालनवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग किये गये मोबाइल फोन और कार भी बरामद की है।

बता दें कि पुलिस ने पहले ही परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपियों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित नवोदय विद्यालय समिति/लैब अटेंडेंट की परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अभ्यर्थियों को पेपर सॉल्व कराया था। आरोपियों ने परीक्षा में पास कराने के एवज में प्रति अभ्यर्थी से 07 लाख रुपये में सौदा किया था। एडवांस के तौर पर सभी अभ्यर्थियों से आरोपियों ने 01- 01 लाख की रकम ले चुके थे।  आरोपियों द्वारा सभी अभ्यर्थियों को हेयरिंग बड्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस उपलब्ध कराई थी जहां आरोपी अभ्यर्थियों को हियरिंग बड्स और डिवाइस के माध्यम से परीक्षा के दौरान सम्बन्धित प्रश्न के उत्तर बता रहे थे। एसएसपी अजय सिंह ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों के सम्बन्ध में जानकारी लेकर आरोपी विवेक सिंह और श्रीकान्त को डालनवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। नकल प्रकरण में गिरफ्तार सभी 20 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed