होली खेलने और बधाई देने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान पहुंचे जनता के द्वार

Skip to content





होली खेलने और बधाई देने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान पहुंचे जनता के द्वार


उत्तरकाशी (वीरेंद्र नेगी) – पूरे देश में जहां आज होली का पर्व मनाया जा रहा है। आज उत्तरकाशी जिले में भी होली बड़ी धूमधाम से मनाई गई। उत्तर का काशी कहे जाने वाले मुख्य काशी विश्वनाथ मंदिर में होली का मुख्य आयोजन जनता द्वारा किया गया। सुबह होते ही काशी विश्वनाथ में लोगो ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किया। बड़ी धूमधाम से होली का पर्व मनाया।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जनपद के सभी जनता से मिलकर होली पर्व पर भाईचारा का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने कहा रंगों की तरह हमारा जीवन है। इन्ही रंगों को हमें संयोज के रखना चाहिए।
error: Content is protected !!
