सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में साइकिल सवार युवक की मौत  – Dhanaulti Express

0
WhatsApp-Image-2025-07-08-at-4.04.08-PM-scaled.jpeg

बागेश्वर: सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में साइकिल सवार युवक की मौत 

 

बागेश्वर- बागेश्वर के सामा-मुनस्यारी मार्ग पर भालू के हमले में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। SDRF ने शव बरामद को बरामद किया है। SDRF के मुताबिक़ जिला नियंत्रण कक्ष बागेश्वर के माध्यम से SDRF टीम को सामा-मुनस्यारी मार्ग पर लड़का साइकिल से खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीआरएफ और कपकोट से उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे, जहां SDRF टीम ने खाई में उतरकर व्यक्ति के शव को बरामद कर स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि यश शर्मा निवासी महेंद्रगढ़ पानीपत हरियाणा जोकि वर्तमान में पोस्ट ऑफिस में पोस्ट मास्टर के पद पर कार्यरत था। वह आज सुबह डाक लेकर साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान एक जंगली भालू उसके पीछे लग गया, जिससे घबराकर उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। गिरने के बाद भालू ने युवक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed