23 जून को मनरेगा कर्मी करेंगे सीएम आवास कूच – Dhanaulti Express

0
WhatsApp-Image-2025-06-20-at-4.40.26-PM.jpeg

23 जून को मनरेगा कर्मी करेंगे सीएम आवास कूच

उत्तरकाशी(रोबिन वर्मा)- मनरेगा कर्मचारी संगठन ने लंबित मांगों का निस्तारण नहीं होने पर रोष जताया। समायोजन और नियमितीकरण की मांग को लेकर जिले के मनरेगा कर्मचारी 23 जून को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। मनरेगा कर्मचारी संगठन नौगांव इकाई के अध्यक्ष अनिल बहुगुणा ने कहा है कि कर्मचारी लंबे समय से हिमाचल और राजस्थान की तर्ज पर समायोजन और नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई है। मजबूर होकर उन्हें मुख्यमंत्री आवास घेराव का निर्णय लेना पड़ा है। घेराव कार्यक्रम में प्रदेश भर के कर्मचारी शामिल रहेंगे। उन्होंने इस संबंध में बीडीओ नौगांव को ज्ञापन प्रेषित किया। इस दौरान अनिल बहुगुणा,हिमांशु नौटियाल, दिनेश पंवार, नितिन पंवार, संजय सेमवाल, आशीष टम्टा, मनीष भट्ट, विजय सिंह रावत समीम बेग, डी बी सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed