शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ: कथा प्रवक्ता राष्ट्रीय संत लवदास महाराज ने भगवान शिव की लीलाओं का विस्तार से किया वर्णन

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- यज्ञ नैनबाग में सरदार सिंह रावत राजकीय इण्टर कालेज में आयोजित शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। कथा प्रवक्ता राष्ट्रीय संत लवदास महाराज ने भगवान शिव की लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। इस प्रकार के आयोजन से लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त होता है। साथ ही शांति और आध्यात्मिकता का अनुभव भी होता है। शिव की लीलाओं का वर्णन सुनने से लोगों के मन में शांति और सकारात्मक का संचार होता है। शिव की कथा वास्तव में शांति प्रदान करने वाली है। लोगों को जीवन के उद्देश्य और मूल्यों के बारे में भी जागरूक करती है। इस तरह के आयोजनों से लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक दिशा में मोड़ने का अवसर मिलता है।
संत लवदास महाराज जी कहते हैं कि कथा वह है जो मनुष्य की व्यथा मिटा दें मनुष्य के दु:ख दूर कर दें। भगवान की कथा मानव जीवन का उत्थान करने वाली है। भक्ति देने वाली है। ज्ञान देने वाली है। सत्य का परिचय कराने वाली है अज्ञान को दूर करने वाली है। मनुष्य को चाहिए कि वह भगवान की कथा अवश्य सुनें इसी में ही मानव का कल्याण है।
इस दौरान संत शंकर महाराज, आचार्य कपिल सेमवाल, रोहित शास्त्री, राजपुर विधायक खजान दास, समिति अध्यक्ष गंभीर रावत, सचिव मोहन थपलियाल, राजेश कैंतूरा, दिनेश तोमर, सुरेंद्र सेमवाल, सोमवारी नौटियाल, मोहन लाल निराला, लोकेंद्र उनियाल, दर्शन तोमर, धीरेंद्र पंवार, सूरत कैंतुरा, पुरण रावत, अनूप पंवार, अरविंद कंडारी आदि भक्तजन मौजूद रहे।