ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पुरोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

0
IMG-20250522-WA0038.jpg

 

 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पुरोला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा

 

पुरोला(रोबिन वर्मा)– भाजपा ने बुधवार को भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। तहसील गेट पुरोला से शुरू तिरंगा यात्रा का समापन स्वर्गीय बर्फिया लाल जुवांठा की प्रतिमा पर हुआ। यात्रा का नेतृत्व पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, राज्य मंत्री जगत सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा नागेंद्र सिंह चौहान ने किया। हाथों में तिरंगा लिए, देशभक्ति से ओतप्रोत नारों के साथ नगर की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। ‘भारत माता की जय, ‘वन्दे मातरमऔर ‘भारतीय सेना जिन्दाबाद जैसे नारों के साथ निकली यात्रा में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के हाथ में तिरंगा था।

 

भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के लिए भारतीय सेना, वायु सेना, नौसेना, बीएसएफ और उनके सभी सशस्त्र सुरक्षाबलों के वीर जवानों को अपनी तथा देवभूमि उत्तराखंड के समस्त प्रदेशवासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद देता हूं जिनके मजबूत नेतृत्व में और स्पष्ट नीति के कारण ही आंतकवाद के विरुद्ध इस निर्णायक कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

तिरंगा शौर्य रैली के अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल सहित, दर्जा प्राप्त मंत्री जगत चौहान,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र पंवार, जिला महामंत्री पवन नौटियाल, सरदार सिंह राणा, राजेन्द्र प्रसाद गैरोला, अमिता परमार, राजीव कुंवर, प्रेम चौहान, मीना सेमवाल, अम्बिका, मनोज हिमानी, राजपाल पंवार, लोकेंद्र कंडियाल, उमेन्द्र आष्टा, बद्रीप्रसाद रमेश बिजल्वाण, नरेश कुमार, मनीष राणा आदि कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed