धूमधाम से मनाई गई ईद – Dhanaulti Express

धूमधाम से मनाई गई ईद
देहरादून- पूरे प्रदेश भर में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाज पढ़ी जा रही है। रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है।
ईद का त्योहार इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न माना जाता है। इस त्योहार के साथ ही रोजे और रमजान माह संपन्न हो गए हैं। ईद के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद नजर आ रहा है। पुलिस टीम ने संवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से अराजकता फ़ैलाने वाले तत्वों पर भी पुलिस की नजर बनी हुई है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने भाईचारे के साथ जिला वासियों से पर्व मनाने की अपील की है।