तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौत – Dhanaulti Express

0
WhatsApp-Image-2025-03-12-at-11.23.16-PM.jpeg

तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को कुचला, चार की मौत

 

देहरादून- राजधानी देहरादून की सड़क एक बार फिर सड़क हादसे की वजह से खून से लाल हुई है। तेज रफ्तार कार ने सड़क चल रहे चार श्रमिकों को कुचला है, जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई है। जबकि स्कूटी सवार दो युवकों को गंभीर चोट आई है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना की सूचना मिलते ही गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप और पुलिस कप्तान अजय सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूछताछ की। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले में अग्रिम जांच और कार्रवाई शुरू की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रफ्तार के कहर को लेकर गुस्सा है। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। अभी तक जानकारी मिली है कि कर मर्सिडीज़ है और चंडीगढ़ नंबर की है। चार लोगों को रौदने वाली चंडीगढ़ नंबर की कार को सहस्त्रधारा क्षेत्र देहरादून से बरामद कर लिया है। घटना करने वाले वाहन के दिल्ली से क्रय किए जाने की जानकारी मिली है, जिसके बाद देर रात ही दून पुलिस दिल्ली पहुंचकर जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन स्वामी के बार में पुलिस को जानकारी भी प्राप्त हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed