पीएम मोदी पहनेंगे ऊन से बने कोट-पजामा और पहाड़ी टोपी, ग्रामीणों ने तैयार किया पारंपरिक परिधान

पीएम मोदी पहनेंगे ऊन से बने कोट-पजामा और पहाड़ी टोपी, ग्रामीणों ने तैयार किया पारंपरिक परिधान
उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)–उत्तरकाशी जनपद में मां गंगा शीतकालीन प्रवास (मुखीमठ)मुखबा में एक दिवसीय दौरे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तैयारियों को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह दिख रहा है। मां गंगा के मायके मुखवा व वाइब्रेंट विलेज हर्षिल की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां के पारंपरिक परिधान में नजर आ सकते हैं. प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी में जुटा जिला प्रशासन व ग्रामीण उनके लिए पारंपरिक परिधान तैयार करा रहा है।

इनमें भेड़ की ऊन के कपड़े पट्ट से बना बंद गले का कोट, पजामा व पहाड़ी टोपी शामिल है। जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री को शीतकालीन यात्रा के दौरान भोटिया व किन्नौरी जनजाति के तैयार किए स्थानीय उत्पाद भेंट करने की योजना बनाई है। कोट, पजामा व पहाड़ी टोपी को चुना गया। पहाड़ी टोपी भी होगी, जिस पर ब्रह्मकमल लगा होगा।
समूह की अध्यक्ष भागीरथी नेगी ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री के कोट के लिए स्लेटी व बादामी रंग के कपड़े तैयार किया है। पट्टू की खासियत मानी जाती है. शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा देने के दृष्टिगत यहां के किसी शीतकालीन पर्यटन स्थल का दौरा करने का आग्रह किया था विजय बडोनी का कहना है कि प्रधानमंत्री के आने से लोहारी नागपाला परियोजना को एक बार फिर से खुलने की उम्मीद जग रही है. जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकता है और राज्य को ऊर्जा मिल सकती है ।
सीमांत बंधु ऊनी वस्त्र लघु प्रधानमंत्री के परिधान में जुटा है. जो 10 से अधिक छोटे-छोटे समूहों में 70 से 80 महिलाएं कार्यरत है। और गढ़वाली भाषा का शोध प्रबंध पेज 9 भेंट किया जायेगा।
