उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने की मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग

0
IMG-20250303-WA0022.jpg

उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने की मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त करने की मांग

 

 

मसूरी (रोशन वर्मा)–मसूरी कार्यालय में उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने बैठक की। इस अवसर पर केंद्रीय संयोजक के डी नौटियाल और केंद्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश राणा ने बताया कि मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा उत्तराखंड विधान सभा सदन में दिया गया विवादित बयान निंदनीय है, जिसकी जितनी निंदा की जाए उतनी ही कम है। कहा कि यदि भाजपा मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करती है तो उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। इस दौरान उन्होंने मंत्री की संपति की जांच कराने की भी मांग की।

बैठक में शहर मसूरी के अध्यक्ष देवेंद्र उनियाल, उपाध्यक्ष विजय जुगरान, सचिव गोविन्द प्रसाद नौटियाल, कोषाध्यक्ष श्री हरपाल खत्री, सलीम अहमद, राजेश शर्मा, संजय टम्टा, रणजीत सिंह चौहान, दिनेश सिंह रावत, सुभाष सिंह भंडारी, गणपति गोस्वामी आदि मौजूदर हे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed