नैनबाग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, इन बिंदुओं पर लिया निर्णय 

0
WhatsApp-Image-2025-01-18-at-5.07.43-PM.jpeg

नैनबाग व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक, इन बिंदुओं पर लिया निर्णय 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)- नैनबाग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में व्यापारियों ने कई विषयों पर विस्तृत चर्चा की। व्यापार मंडल नैनबाग बाजार प्रत्येक माह की 30 तारीख को संपूर्ण रूप से बंद रहेगा, जिसमें सिर्फ मेडिकल स्टोर पूरे दिन खुले रहेंगे। अखबार की दुकान केवल 10:00 बजे तक शटर बंद कर दुकान के बाहर बेचने, दुग्ध डेयरी,चाय की दुकान, मिष्ठान भंडार,साइबर कैफे,होटल,सब्जी की दुकान संपूर्ण रूप से 30 तारीख को पूरे दिन भर बंद रहेगी। इसमें दुग्ध डेयरी 9:00 बजे तक खुले रहेंगे। पूरे दिन भर 30 तारीख को दुकानें बंद रहेगी। किसी भी व्यापारी द्वारा कानून का उल्लंघन करने पर रुपए 2000 का आर्थिक दंड वसूला जाएगा। अगर दंड नहीं दिया गया तो सम्पूर्ण व्यापार मंडल से बहिष्कार किया जाएगा। प्रस्ताव सर्व सहमति से पारित किया गया है। इसके अतिरिक्त अगर 30 तारीख के आसपास कोई त्यौहार पड़ता है तो समिति एक सप्ताह पहले इसमें निर्णय कर सूचना कर देगी।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर, नरेंद्र पंवार, अनिल कैंतुरा, गजे सिंह रावत, भरत पंवार, सरदार राणा, अनुपम चौहान, विनीत कैंतुरा, उपेंद्र नेगी, जयवीर पंवार, मोहन लाल निराला, सुभाष सेमवाल, जीतेन्द्र नेगी, विपिन रमोला, गोविन्द बिज्लवाण, राहुल राणा, महेश तोमर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed