10 से 14 नवंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में होगा राज्य युवा महोत्सव

0
WhatsApp-Image-2024-11-08-at-4.57.52-PM-scaled.jpeg

युवाओं को इनोवेटिव प्रतिस्पर्धाओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित होगा उत्तराखंड राज्य युवा महोत्सव

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आगामी 10 से 14 नवंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून में राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

युवा महोत्सव का सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे शुभारंभ

देहरादून- खेल मंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार – प्रसार हेतु पारंपरिक खेलों पिट्ठू, मुर्गा झपट व मलखम का प्रदर्शन किया जाएगा।  इस दौरान एकल व सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता, साइंस क्विज प्रतियोगिता, पेंटिंग व कहानी लेखन,  पिकल बॉल प्रतियोगिता, प्रो पंजा लीग प्रतियोगिता आदि आकर्षण का केंद्र रहेगी।

खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस अवसर पर राज्य युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा  है। युवा महोत्सव में विविध प्रतियोगिताओं के आयोजन से प्रदेश की संस्कृति तथा आगामी 38वें राष्ट्रीय खेलों का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा इससे प्रदेश के युवा खेल के साथ-साथ अन्य इनोवेटिव प्रतिस्पर्धाओं के लिए भी प्रोत्साहित होंगे।

इस अवसर पर निदेशक खेल प्रशांत आर्य, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *