एसजीआरआरयू के डाॅ अनिल थपलियाल बने देश का प्राकृतिक परीक्षण अभियान के राज्य समन्वयक
एसजीआरआरयू के डाॅ अनिल थपलियाल बने देश का प्राकृतिक परीक्षण अभियान के राज्य समन्वयक
देहरादून
देश की पारंपरिक चिकित्सा को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने के लिए मुहिम गतिमान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की प्रकृति परीक्षण अभियान कैंपेन को देश भर में प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है। इस क्रम में देश के विभिन्न राज्यों में देश का प्राकृतिक
परीक्षण अभियान के तहत कोर्डिनेटरों की नियुक्ति की गई है। उत्तराखंड से डाॅ अनिल थपलियाल को इस मुहिम का राज्य समन्वयक बनाया गया है। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (भारत सरकार) के द्वारा डाॅ अनिल थपलियाल को प्राकृतिक परीक्षण अभियान का स्टेट कोओर्डिनेटर चुना गया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट महंत देवेन्द्र दास महाराज, विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रति-कुलपति, कुलसचिव एवं स्कूल ऑफ योगिक साइंस एंड नेचुरोपैथी के डीन डाॅ कंचन जोशी ने डाॅ अनिल थपलियाल को बधाई दी।

