सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए हेली सेवा का शुभारंभ

सहस्त्रधारा हेलीपैड से जोशियाड़ा हेलीपैड के लिए हेली सेवा का शुभारंभ
कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने हेली सेवा के संचालन को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी देते हुए कहा कि इस सेवा को लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है।
उद्घाटन होने के बाद पवन हंस लिमिटेड के द्वारा सहस़्त्रधारा (देहरादून) से जोशियाड़ा (उत्तरकाशी) के लिए आगामी 13 नवंबर से नियमित रूप से सोमवार से शनिवार तक हेली सेवा संचालित की जाएगी। हेलीसेवा के प्रस्थान का समय सहस्त्रधारा से दोपहर 12 बजे एवं जोशियाड़ा से अपराह्न 1.00 बजे तय किया गया है।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेन्द्र कोहली, ब्लॉक प्रमुख मोरी बचन सिंह पंवार, गंगोत्री मंदिर समिति के निवर्तमान अध्यक्ष हरीश सेमवाल, पुरोहित महासभा यमुनोत्री के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, मुरारी लाल भट्ट, होटल एशोसियेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा, महिला समूह की सदस्य पूनम रमोला आदि ने अपने संबोधन में हेली सेवा शुरू करने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उत्तरकाशी जिले को काफी लाभ मिल सकेगा।
