महर्षि कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कश्यप भीम आर्मी में शामिल 

0
WhatsApp-Image-2024-10-14-at-10.26.55-AM.jpeg

 

महर्षि कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कश्यप भीम आर्मी में शामिल 

धनौरी (श्रवण गिरी)- कश्यप समाज के लोगों के साथ महर्षि कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कश्यप सैकड़ों समर्थकों के साथ भीम आर्मी में शामिल हो गए। उन्हें आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अनेकों कश्यप समाज के लोगों ने भीम आर्मी की सदस्यता ली। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर के नेतृत्व में उनकी पार्टी सर्व समाज के हित में कार्य कर रही है, जिससे लोग प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। वह पार्टी में आए लोगो को दिल से स्वागत करते है। वहीँ भीम आर्मी में शामिल हुए कश्यप विकास समिति के अध्यक्ष सोनू कश्यप ने कहा कि वह भीम आर्मी की नीति और कार्यों से प्रेरित होकर भीम आर्मी में  शामिल हुए है।इस मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed