एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाईड सांइसेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, अश्विनी मिस फ्रेशर आकाश बने मिस्टर फ्रेशर 

0
WhatsApp-Image-2024-10-01-at-6.33.44-PM.jpeg

एसजीआरआरयू स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाईड सांइसेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, अश्विनी मिस फ्रेशर आकाश बने मिस्टर फ्रेशर 

देहरादून- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज द्वारा ’रूबरू’ शीर्षक से फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। ’रूबरू’ यानी किसी से आमने-सामने मिलना। रूबरू शीर्षक को समझते हुए नए साथियों ने नई शुरुआत का आगाज किया। नई शुरुआत मेें जितना रोमांच होता है, नई शुरूआत उतना ही चुनौतीपूर्ण भी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए फ्रेशर्स पार्टी में नव आगंतुकों का स्वागत किया गया। नव आगुन्तक छात्र-छात्राएं (फ्रेशर्स), वरिष्ठ छात्र-छात्राओं (सीनियर) व फैकल्टी सदस्यों के साथ पूरी सादगी और ताजगी के साथ परिचित हो पाए।

फ्रेशर्स पार्टी का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। फ्रेशर छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढकर एक शानदार प्रस्तुतियों दी गईं। रैम्प वाॅक के द्वारा पार्टी में छात्र-छात्राओं ने चार चांद लगा दिए। डीन, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज, डाॅ. अरुण कुमार के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं को विभिन्न आकर्षक टाईटलों से सम्मानित किया गया।

मिस्टर फ्रेशर- अश्वनी थपलियाल
मिस फ्रेशर- रोहिनी भण्डारी
मिस्टर परफेक्ट- जोगेन्द्र प्रसाद
मिस परफेक्ट- डिम्पल कौर
बी.एससी छात्र-छात्राएं-
मिस्टर फ्रेशर- आकाश नौटियाल
मिस फ्रेशर- तनुजा पुंडीर
मिस्टर परफेक्ट- अब्दुल्लाह
मिस परफेक्ट- काव्यांजलि चौहान
छात्र-छात्राएं देर शाम तक डीजे पर गानों की धुनों पर थिरकते रहे। सभी छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed