ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक की मौत, एक घायल  – Dhanaulti Express

0
IMG-20240905-WA0040.jpg

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक की मौत, एक घायल 

 

 

धनौरी(श्रवण गिरी)– कलियर धनौरी मार्ग पर मिनी मेटाडोर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर रुड़की अस्पताल मोर्चरी में भिजवा दिया।

 

 

 

राहगीरों से मिलीजानकारी के अनुसार देर रात कलियर धनौरी मार्ग पर मिनी मेटाडोर कलियर से धनौरी की ओर जा रही थी। दो सड़कों के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और मिनी मेटाडोर में जबदरस्त टक्कर हो गई। जिसमें मिनी मेटाडोर के परखच्चे उड़ गए। मिनी मेटाडोर चालक मनोज गिरी पुत्र प्रेम गिरी निवासी दौलतपुर थाना बहादराबाद उम्र 45 वर्ष की मौके पर मौत हो गई और गाड़ी का परिचालक सोनू घायल हो गया

मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल रुड़की मोर्चरी में भेज दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया। एसएसआई आमिर खान ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिया ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed