डीपीएस दौलतपुर में ‘वृक्ष संरक्षण’ का आयोजन  – Dhanaulti Express

0
WhatsApp-Image-2024-08-22-at-3.16.45-PM.jpeg

डीपीएस दौलतपुर में ‘वृक्ष संरक्षण’ का आयोजन 

 

 

हरिद्वार (श्रवण गिरी)- डी.पी.एस. दौलतपुर में ‘भारतीय वृक्ष न्यास’ संस्था की ओर से वृक्षारोपण एवं संरक्षण का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या पूनम श्रीवास्तव ने संस्था के मुख्य पधाधिकारी सुरेश सुयाल (संयोजक) जगदीश लाल पाहवा (संरक्षक) हरितऋषि विजयपाल बघेल (ग्रीनमेन आफ इंडिया) का स्वागत किया। आयोजन का शुभारंभ बच्चों के मनमोहक नृत्य (‘काटो न मुझे दर्द होता है’) ‘पेड़ बचाओ’ भाषण से किया गया। तत्पश्चात संस्था के संस्थापक हरितऋषि विजयपाल बघेल ने वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि- पृथ्वी पर ऑक्सीजन उत्सर्जन का एकमात्र स्रोत वृक्ष हैं जो जीवप्राणी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है वृक्ष मनुष्य प्राणी हेतु विभिन्न रूपों में काम आते हैं। आयोजन के अंत में प्रधानाचार्या एवं संस्था के पदाधिकारियों ने छात्रों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed