यहां रहेगा स्कूलों में 7 दिन का अवकाश, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

0
school-holidays-1.webp.webp

धर्म नगरी हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला 2024 का आयोजन 22 जुलाई से 02 अगस्त 2024 तक होना है। मेला प्रारंभ होने के साथ ही जनपद में कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे सड़क मार्गों पर भारी भीड़ हो रही है। इस स्थिति को संभालने के लिए जिला प्रशासन ने आगामी दिनों में कांवड़ियों के आवागमन के मार्ग बंद करने या डायवर्ट करने की योजना बनाई है।

 

हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन के मार्ग बंद या डायवर्ट हो रहे हैं। इसके साथ ही मेले की चरम अवधि में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए, छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में हो रही कठिनाई और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जनहित में समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों के कक्षा-01 से कक्षा-12 तक के सभी विद्यालयों में 27 जुलाई 2024 से 02 अगस्त 2024 तक अवकाश घोषित किया गया है और जिलाधिकारी ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed