भगवान गोपीनाथ की पवित्र भूमि गोपेश्वर में प्रात काल भ्रमण पर निकले सीएम धामी, स्थानीय जनता से की भेंट – Dhanaulti Express

भगवान गोपीनाथ की पवित्र भूमि गोपेश्वर में प्रात काल भ्रमण पर निकले सीएम धामी, स्थानीय जनता से की भेंट
चमोली- भगवान गोपीनाथ की पवित्र भूमि गोपेश्वर में प्रात काल भ्रमण के दौरान स्थानीय जनता से भेंट कर उनसे प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों का फीडबैक लिया।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता चंद्रकला तिवारी जी के आवास पहुंचकर उनके परिवारजनों से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। देवतुल्य जनता से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया और बहुमूल्य सुझाव प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।
