मसूरी में हुई व्यापारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की बैठक 

0
WhatsApp-Image-2024-04-10-at-2.58.21-PM.jpeg





 मसूरी में हुई व्यापारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की बैठक  – Dhanaulti Express






































 मसूरी में हुई व्यापारियों और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों की बैठक 

 


मसूरी- राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा गांधी चौक से जीरो पॉइंट तक की सड़क पर टाइल्स लगाए जाने का स्थानीय लोगों और व्यापारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। जिसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने मसूरी के व्यापारी और स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। आपको बता दें कि लाइब्रेरी से जीरो प्वाइंट तक यमुना मसूरी पेयजल पंपिंग योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसकी मरम्मत का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा किया जाना है। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी अभी तक इस पर कार्य नहीं हो पाया है, जिसको लेकर व्यापारियों में रोष व्याप्त है।

साथ ही पर्यटन सीजन भी शुरू होने वाला है ऐसे में पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मसूरी व्यापार मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि टाइल्स लगाने से यहां फिसलन होगी जिससे लोगों को परेशानी होगी। वहीं इसमें लंबा समय भी लग सकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग सहायक अभियंता मनोज कश्यप ने बताया कि 6 माह पूर्व इसके टेंडर हो चुके हैं और इसमें टाइल लगाने का कार्य स्वीकृत किया गया है, लेकिन यदि इसका विरोध किया गया तो उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी।

Dhanaulti Express

अमित नौटियाल
संपादक
धनोल्टी एक्सप्रेस
मोब- 7830222252



error: Content is protected !!





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed