सितारगंज में गणपति महोत्सव की भव्य तैयारी हुई शुरू

सितारगंज में गणपति महोत्सव की भव्य तैयारी हुई शुरू
सितारगंज:(दीपक भारद्वाज) श्री गणपति सेवा समिति सितारगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भव्य गणपति महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से 31 अगस्त तक बड़े धूमधाम, श्रद्धा और सांस्कृतिक वैभव के साथ किया जाएगा। बैठक में समिति के संरक्षक लाल सिंह दायमा, संपत राम, पुरोहित संजय शर्मा, अध्यक्ष दयानंद सिंह एडवोकेट, महामंत्री प्रकाश मित्तल, कोषाध्यक्ष प्रदीप चितकारा सहित कार्यकारिणी व समिति के सदस्य राजीव गुप्ता, रमेश यादव, अमित रस्तोगी, आशीष पांडे, रमेश गुप्ता, सौरभ अरोरा, राम नगीना, भुवन चंद जोशी, पवन देवल, पवन मित्तल, मुकेश गोयल, राज कुमार सिसैया आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में निर्णय हुआ कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, झांकियां एवं समाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन होंगे, वहीं अंतिम दिन विशाल शोभायात्रा निकालकर गणपति बप्पा को विसर्जित किया जाएगा। सभी सदस्यों ने महोत्सव को ऐतिहासिक व भव्य बनाने हेतु तन-मन-धन से सहयोग देने का संकल्प लिया और शहरवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।