लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर  – Dhanaulti Express

0
IMG-20250813-WA0013.jpg

 

 

उत्तरकाशी: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर 

 

उत्तरकाशी।

उत्तरकाशी जनपद में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते गंगा (भागीरथी )नदी, गाड़ और गदेरे उफान पर हैं.गंगोत्री धाम से लेकर हर्षिल, धराली व् उससे निचले क्षेत्रों में खतरा मँडरारा है. जिससे आसपास रहने वाले लोगों के जीवन पर खतरा मंडरा रहा है. प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाये है और सभी को सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी जा रही है।

हर्षिल-धराली क्षेत्र में अतिवृष्टि से गंगा (भागीरथी )नदी में बनी झील ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है. प्रशासन के दल लगातार प्रयासरत हैं कि झील का पानी नियंत्रित तरीके से छोड़ा जाए.ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो.

वहीं लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया है.इसी को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है. यह निर्णय जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed