कार हादसे में युवक की मौत – Dhanaulti Express
कार हादसे में युवक की मौत
मसूरी देहरादून मार्ग पर झड़ी पानी से चूनाखाला मार्ग पर देहरादून जा रहे 42 वर्षीय नीरज की कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से दूसरी सड़क पर जा गिरी, जहां युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे 108 की मदद से सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने सूचना दी कि एक वाहन चूनाखाला झड़ीपानी मसूरी देहरादून पर गिर गया है। वहीं सूचना पर मसूरी पुलिस मय आपदा उपकरण सहित तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। जहाँ पुलिस ने शव को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नीरज पुत्र किशोरी लाल निवासी थान भवान धनोल्टी के रूप में हुई। मृतक के आधार कार्ड से नाम की पुष्टि हुई है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। शव की पंचनामा कार्यवाही की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
