केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और सीएम ने 434 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की

0
WhatsApp-Image-2025-04-15-at-3.25.35-PM.jpeg

मानवता के उत्थान में चिकित्सकों की अहम भूमिका : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा 

 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश का 5वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश के 5वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

 

दीक्षांत समारोह एक विशेष अवसर है जो छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देता- जेपी नड्डा

 

“सरकार ऐसी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर केंद्रित है जो न केवल उपचारात्मक हो बल्कि निवारक, उपशामक और पुनर्वासिक भी हो”

 

“देश भर में 1.75 लाख आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। पिछले 10 वर्षों में मेडिकल कॉलेजों में 101% की वृद्धि हुई है। एमबीबीएस सीटों में 130% और पीजी सीटों में 138% की वृद्धि हुई है”

 

– कई स्वास्थ्य सुविधाओं का हुआ उद्घाटन, जिनमें आयुष विभाग में एकीकृत चिकित्सा, न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में पीईटी स्कैन मशीन, रेडियोलॉजी विभाग में पीएसीएस सुविधा और बाल चिकित्सा देखभाल में उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र शामिल हैं

 

– AIIMS ऋषिकेश मरीजों को रोबोटिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी और रेडिएशन थेरेपी जैसे उन्नत चिकित्सा उपचार प्रदान कर रहा है: श्री पुष्कर सिंह धामी

 

– दीक्षांत समारोह में 434 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई

ऋषिकेश- केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा और त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी उपस्थित रहीं।  केंद्रीय स्वास्थ्य सभा जेपी नड्डा ने कहा कि “दीक्षांत समारोह एक विशेष अवसर है जो छात्रों की उपलब्धियों को मान्यता देता है।” उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक गरीब व्यक्ति को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना केंद्र सरकार की प्राथमिकता है।

स्वास्थ्य जेपी नड्डा ने देश भर के एम्स संस्थानों की चिकित्सा शिक्षा और सेवाओं में उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि “इस सदी की शुरुआत तक, भारत में केवल एक एम्स था, वहीं आज, देश में 22 एम्स संचालित हो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के कारण स्वास्थ्य संस्थानों के बीच एक अद्वितीय पहचान बनाई है।उन्होंने नागरिकों के लिए विश्व-स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, “सरकार ऐसी स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर केंद्रित है जो न केवल उपचारात्मक हो बल्कि निवारक, उपशामक और पुनर्वासिक भी हो।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed