कार खाई में गिरी, दो की मौत – Dhanaulti Express
दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, दो की मौत
चकराता- चकराता के लोखंडी के पास ऑल्टो कार 900 मीटर खाई में गिर गई। कार में 4 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा।
एसडीआरफ से मिली जानकारी के अनुसार थाना चकराता के माध्यम से SDRF टीम को सूचना मिली कि लोखंडी के पास बुंदेल रोड पर ऑल्टो कार खाई में गिर गई है। सूचना पर पोस्ट चकराता से एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी राजेश कुमार के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर खाई में उतरकर जिला पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने वाहन में सवार 02 व्यक्तियों को घायल अवस्था में खाई से निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा। अन्य 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। टीम ने दोनों व्यक्तियों के शव खाई से निकालकर मुख्य मार्ग तक लाकर आवश्यक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया।
