भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा

भारतीय सैनिकों के सम्मान में निकाली तिरंगा शौर्य यात्रा
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लाक में भाजपा नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने देश के वीर जवानों के लिए यात्रा निकाली. जिसे तिरंगा शौर्य यात्रा का नाम दिया गया। रैली में डुंडा ब्लाक के सभी जनता ने इसमें भाग लिया. भारतीय सैनिकों के लिए एक ट्रिब्यूट दिया।
सामाजिक कार्यकर्ता राजदीप सिंह परमार ने भारतीय सैनिकों का सम्मान करते हुए कहा. देश कि सीमा में डटे भारतीय सैनिक हमारे देश कि शान है। भारतीय सैनिक सीमा कि सुरक्षा कर रहे है। तभी जनता सुरक्षित है।
पहलगाम हमले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता परमार ने कहा जिन आतंकवादियों ने जो कृत्य दिया है। भारत सरकार व सैनिकों ने उसका जवाब दिया है। पाकिस्तान और आतंकवादियों को आगे भी करारा जबाब देते रहेंगे। जो भारतीय पहलगाम में आतंकवादियों के द्वारा अपने परिजनों से दूर हो गए है उनको हम उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते है।