युद्धस्तर पर चल रहा राहत बचाव कार्य – Dhanaulti Express
धराली आपदा: युद्धस्तर पर चल रहा राहत बचाव कार्य
उत्तरकाशी(वीरेन्द्र सिंह नेगी)–उत्तरकाशी गंगोत्री NH के समीप बसा एक ऐसा गाँव धराली जो अब कल दिन से मलबे में तब्दील हो चूका हैं। खीर गंगा से सटा यह धराली गाँव अब पूरे तरीके से खत्म हो चूका है। इस धराली गांव में दो दिन पहले तक सैलानियों कि चहल पहल देखने को मिलती थी. अब यह धराली गाँव मलबे के नीचे समा गया हैं।
हालांकि उत्तरकाशी प्रशासन ने रेस्क्यू को कल सांय से जारी रखा, जिसमें रेस्क्यू टीम में SDRF, NDRF, मिलिट्री फोर्स और उत्तरकाशी पुलिस रेस्क्यू में जुटी हुई हैं।केंद्र सरकार व राज्य सरकार युद्ध स्तर तक कार्य करती भी दिख रही हैं। लगातार हो रही वर्षा से गंगोत्री NH मनेरी ओंगी व भटवाड़ी के पास बंद हैं. जिसमे जवानों को रेस्क्यू की जगह पर पहुंचने में समय लग सकता है। भारी बारिश के चलते हेली सेवा नहीं हो सकती हैं। सड़कें भी डेमेज अवस्था में हैं।
स्थानीय निवासियों जिन्होंने कल धराली, हर्षिल और अवाना वाला मंजर अपने आखों से देखा. वो सभी लोग ये मंजर देख कर स्तब्ध हो गए। वहां के निवासी का कहना हैं ऐसा दृश्य 5 अगस्त 1978 में कंजोड़िया नामक जगह में देखने को मिला। वहीं मंजर 5 अगस्त 2025 को धराली गांव में देखने को मिला। इस फ्लड में भी कई होटल व घर बह गए थे।
