पॉली हाउस में सब्जियों की खेती दे रही मुनाफा – Dhanaulti Express
उत्तरकाशी: पॉली हाउस में सब्जियों की खेती दे रही मुनाफा
उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में उत्तराखंड में महिलाएं व् पुरुष तेजी से सशक्त हो रही हैं। जनपद उत्तरकाशी के ग्राम गणेशपुर, ब्लॉक भटवाड़ी की निवासी सुशिला राणा व अन्य ने कृषि विभाग एवं एनजीओ के सहयोग से पोलियो हाउस में विभिन्न प्रकार की सब्जियां उगाकर स्वरोजगार की दिशा में सराहनीय पहल की है। उनके द्वारा उगाई गई सब्जियां अच्छी आमदनी का स्रोत बन रही हैं। साथ ही उन्होंने करीब 200 सेब के पौधे भी लगाए हैं, जिन पर इस वर्ष पहली बार अच्छी फसल आई है। सेब की इस पहली उपज को देखकर वे अत्यंत प्रसन्न हैं।

इनकी सफलता राज्य सरकार की कृषि और बागवानी योजनाओं की उपयोगिता को दर्शाती है। ‘एप्पल मिशन योजना’ के अंतर्गत 60% राज्य सहायता और 40% किसान अंश के माध्यम से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बागवानी मिशन योजना के अंतर्गत किसानों की मांग पर 50% राज्य सहायता से फल पौधे उपलब्ध कराए जाते हैं। मुख्यमंत्री बागवानी एकीकृत विकास योजना में भी 50% कृषक अंश लिया जाता है, जिसके आधार पर पौध सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है। उत्तराखंड सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वरोजगार की ओर प्रोत्साहित करना है। सभी किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।
