पंचायत चुनाव की सुरक्षा को लेकर 10 लोग पाबंद, 25-25 हजार के मुचलके पुलिस ने भरवाए

0
WhatsApp-Image-2025-07-19-at-4.08.29-PM.jpeg

पंचायत चुनाव की सुरक्षा को लेकर 10 लोग पाबंद, 25-25 हजार के मुचलके पुलिस ने भरवाए

कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह रावत ने कार्रवाई की करी निंदा 

टिहरी (अमित नौटियाल)- जनपद टिहरी में हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस एक्शन में दिखाई दे रही है। चुनाव को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने कड़े प्रबंध किए हैं। इसी कड़ी में थत्यूड़ थाना पुलिस ने पंचायत चुनाव की सुरक्षा को देखते हुए 10 लोगों को पाबंद किया है। उनके 25-25 हजार रुपए के निजी मुचलके भी भरे है। किसी भी प्रकार से हुड़दंग नहीं करने की सलाह इन लोगों को दी गई है। मुचलके के नियमों को तोड़ने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

थत्यूड़ थाना प्रभारी महावीर सिंह रावत ने बताया कि पंचायत चुनाव को सुरक्षित और व्यवस्थित संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पूरी व्यवस्था बना ली है। जगह-जगह सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। लेकिन क्षेत्र में 10 ऐसे राजनीति से संबंध रखने वाले व्यक्ति हैं जो पंचायत चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। मतदाताओं को लालच देकर उन्हें किसी एक पक्ष के समर्थन में आकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने का काम कर सकते हैं। इसलिए पुलिस ने इन 10 लोगों को पाबंद किया है और उनके मुचलके भरे है। इन लोगों के नाम विनोद रावत, रविंद्र रावत, वीरेंद्र रावत, सुमनी देवी निवासी ग्राम छनाण गाँव, थाना थत्यूड जिला टिहरी गढ़वाल, महिपाल सिंह सजवाण, आनन्द सिंह, सविता देवी, सुन्दर सिंह, दीपक सिंह और सुरेश सिंह निवासी ग्राम बैल

है। इन सभी को पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार से हुड़दंग नहीं करने और चुनाव को प्रभावित नहीं करने के हिदायत दी है। यदि यह सभी किसी भी मामले में हुड़दंग या चुनाव को प्रभावित करते हुए पकड़े जाते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी और यह मुचलके के नियमों का भी उल्लंघन होगा। ऐसे में आरोपी को जुर्माना भी भरना पड़ेगा। वहीं सरतली वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह रावत ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस तरह की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed