पैरालंपिक निशानेबाज कोच द्रोणाचार्य पुरस्कृत सुभाष राणा ने संभाल रखी निशानेबाजी राष्ट्रीय खेल की जिम्मेदारी 

0
WhatsApp-Image-2025-02-01-at-5.09.46-PM-e1738414245978.jpeg

 

 

पैरालंपिक निशानेबाज कोच द्रोणाचार्य पुरस्कृत सुभाष राणा ने संभाल रखी निशानेबाजी राष्ट्रीय खेल की जिम्मेदारी 

देहरादून (शिवांश कुंवर)- 38 में राष्ट्रीय खेल देहरादून के रायपुर में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मे बनी आधुनिक शूटिंग रेंज में निशानेबाजी की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है, पिस्टल 10 मीटर एयर राइफल, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल, 25 मीटर रैपिड फायर, 50 मीटर 3 पोजीशन राइफल के इवेंट शामिल है।

नैनबाग ग्राम चिलामू निवासी द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित सुभाष राणा राष्ट्रीय खेल में डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन की प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं, सुभाष राणा ने अनेक खिलाड़ियों को तैयार किया है, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम शूटिंग के क्षेत्र में ऊंचा किया है, वहीं दूसरी तरफ इस राष्ट्रीय खेलों में सुभाष राणा की धर्मपत्नी नैना राणा 10 मीटर की एयर पिस्टल, एयर राइफल में  रेंज ऑफिसर की भूमिका निभा रही है, नैना राणा की शूटिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी है और पूर्ण रूप से शूटिंग के लिए समर्पित है,और द्रोणाचार्य पुरस्कृत पूर्व खेल मंत्री इस खेल के प्रमुख कोच के रूप में भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed