जिलाधिकारी के निर्देश पर यमुनोत्री क्षेत्र में रुके पर्यटकों को सुरक्षित गंतव्य के लिए भेजा 

0
IMG-20250823-WA0059.jpg

जिलाधिकारी के निर्देश पर यमुनोत्री क्षेत्र में रुके पर्यटकों को सुरक्षित गंतव्य के लिए भेजा 

 

बड़कोट(वीरेंद्र सिंह नेगी)– जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील के कारण जानकी चट्टी, यमुनोत्री में रुके पर्यटकों को सकुशल निकालने और उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया था।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के जोशी द्वारा जानकी चट्टी में फंसे दक्षिण भारत के 5 पर्यटकों को निकलवाया गया तथा शनिवार को झील का जलस्तर कम होने और मार्ग पर आवाजाही बहाल होने के बाद उनके गंतव्य पर भेजने की व्यवस्था की गई। इन पर्यटकों में 1 महाराष्ट्र, 1 तमिलनाडु तथा 3 आंध्र प्रदेश से थे।

 

 

जिलाधिकारी ने खरादी में भू-कटाव वाले स्थान का किया निरीक्षण

 

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा बड़कोट तहसील के खरादी में बरसात, भूस्खलन और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे हो रहे भू–कटाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक संजय डोभाल भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान यमुना नदी के किनारे बने होटल और रेस्टोरेंट्स को सुरक्षा की दृष्टि से एतिहात बरतने को कहा तथा संबंधित अधिकारियों को नदी किनारे सुरक्षा दीवार तथा चैनेलाइजेशन करने हेतु आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed