पर्यटन विभाग की ट्रेकिंग कोर्स में दिखी लापरवाही 

0
WhatsApp-Image-2025-03-08-at-1.54.00-PM.jpeg

पर्यटन विभाग की ट्रेकिंग कोर्स में दिखी लापरवाही 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- पर्यटन विभाग द्वारा सात दिवसीय ट्रैकिंग कोर्स चलाया गया। दयारा बुग्याल गोई क्षेत्र में लगभग 35 से 40 बालक-बालिकाओं को ट्रेकिंग करवाई गई। पर्यटन विभाग ने ट्रेकिंग के दौरान कई ट्रेकरों की तबियत व चोटे आई, जिसको पर्यटन विभाग ने अनदेखा करते हुए ट्रेकरों को उनके हाल में छोड़ दिया।

इस स्थिति को देखते हुए समस्त सदस्य ट्रेनी स्किंग फाउंडेशन कोर्स उत्तराखंड डेवलपमेंट बोर्ड दयारा बुग्याल उत्तरकाशी ने डीएम उत्तरकाशी को पत्र दिया, जिस पर पर्यटन विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा जो ये सात दिवसीय ट्रेकिंग कोर्स कराया गया. जो पर्यटन विभाग के अधिकारी इस टीम को लीड कर रहे थे। उन्होंने ट्रेकरों को उनके हाल में छोड़ गया, जोकि गलत है।

ट्रेकिंग कोर्स करने वालों में से एक बालिका को चोट आई। बालिका ने आरोप लगाया कि इस दल को लीड करने वाले पर्यटन विभाग के अधिकारी के पास कोई सुविधा नहीं थी। ट्रेकिंग कोर्स करने चार बालकों ने बालिका को लाया। ऐसे में कुछ हो जाता तो उसका जिम्मेदार कौन ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed