मसूरी नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी का कैम्पटी और नैनबाग पहुंचने पर किया भव्य स्वागत 

0
WhatsApp-Image-2025-02-19-at-4.03.29-PM.jpeg

मसूरी नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी का कैम्पटी और नैनबाग पहुंचने पर किया भव्य स्वागत 

नैनबाग (शिवांश कुंवर)-  मसूरी नगर पालिका अध्यक्षा मीरा सकलानी अपने पैतृक गांव नैनबाग पाब और कैम्पटी पहुंचने पर स्थानीय व्यापारी और जनमानस ने फूल मालाओं के साथ नागरिक अभिनंदन कर भव्य  स्वागत किया।

बुधवार को पहाड़ों की रानी मसूरी नगर पालिका की अध्यक्षा मीरा सकलानी ने चुनाव जीतने के बाद  बार अपने पैतृक गांव नैनबाग पाब पंहुचने पर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सकलानी ने स्व. सरदार सिंह रावत की स्मारक मूर्ति पर माल्यार्पण किया । इसके बाद नैनबाग के सांस्कृतिक मंच में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में अध्यक्षा मीरा सकलानी सहित सभासद रणवीर कंडारी,अमित भट्ट,शिवानी,रुचि गुप्ता, गौरी थपलियाल,विशाल खरोला, रूची चौहान, साथ रहे,

इस मौके पर मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी सहित मुख्य रूप में जौनपुर का हर प्रकार से भरपुर सहयोग चुनाव में मिला है। जिसका ऋण कभी  नहीं भूला सकती है। और सबको साथ लेकर मसूरी नगर पालिका का सर्वांगीण विकास के लिए सदैव पत्पर रहूंगी । जौनपुर की एक मिसाल रही कि चुनाव के सब एकजुट होकर विकास के प्रति सजग रहते है। और मसूरी के साथ जौनपुर के आस पास के क्षेत्रों का विकास के तत्पर रहूंगी ।

इस मौके पर राइका के छात्र छात्राओं ने स्वागत सहित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

इस मौके पर डा. वीरेन्द्र सिंह रावत, मोहन लाल कवि,विक्रम सिंह, भरत सिंह चौहान, सरिता रावत,शरण सिंह पंवार, अर्जुन कुंवर,प्रवीण सकलानी, दीवान सिंह रावत, गंभीर सिंह चौहान प्रवीन चौहान, रणवीर सिंह राणा, राम प्रसाद कवि,दिनेश कैन्तुरा, बिक्रम सिंह चौहान अरविंद रावत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed