नैनबाग के द्वारिकापुरी से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना

0
IMG-20250810-WA0004.jpg

नैनबाग के द्वारिकापुरी से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना

 

नैनबाग(राजीव डोभाल)– जौनपुर ब्लाक तहसील नैनबाग के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारिकापुरी इस वर्ष तृतीय देवभूमि कांवड़ यात्रा का आयोजन प्रारंभ हो गया है। यह यात्रा क्षेत्र की धार्मिक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना को एक सूत्र में पिरोने रखने के साथ-साथ सनातन धर्म को आगे बढ़ाने व देवी देवताओं के प्रति आस्था और विश्वास आध्यात्मिक मूल मंत्र को मजबूत बनाने हेतु यह आयोजन बन चुका है जिसमें इस बार भी विगत वर्षों की भांति क्षेत्रीय शिव भक्त सैकड़ो की संख्या में भाग ले रहे हैं। तथा श्रद्धालु हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर द्वारिका पुरी भूटगांव लौटेंगे। जहां भगवान शिव का विशेष जलाभिषेक करते हुए पाठ पूजा भजन कीर्तन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के अंतिम दिन 11 अगस्त को भव्य धार्मिक कार्यक्रम में अनेक भक्तों के साथ-साथ गणमान्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भाग लिया जाएगा।

शिव शंकर गोरा माता मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष बचन सिंह चौहान का कहना है कि कांवड़ यात्रा को तीसरा साल है और सभी लोगों में इस धार्मिक कार्यक्रम के प्रति एक आस्था बनी हुई है। हम इस आयोजन को भव्य और दिव्य रूप से आयोजित करेंगे। इस आयोजन में ग्राम सभा क्षेत्र वासियों और जनप्रतिनिधियों एवं सभी भक्तों का सहयोग आशीर्वाद मिल रहा है।

नवनिर्वाचित प्रधान संतराम धीमान व क्षेत्र पंचायत सदस्य अजबीर ने सभी भक्तों व क्षेत्रीय जनमानस से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आग्रह किया गया है तथा सभी लोगों का इस धार्मिक आयोजन में स्वागत व अभिनंदन है। सनातन धर्म को बचाए रखने हेतु ऐसे आयोजनों का होना अति आवश्यक है तथा क्षेत्रीय जनमानस भक्त जनों का सहयोग व आशीर्वाद मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed