जलेंद्रीगाड़ में दो भेड़पालक बहने की सूचना, खोजबीन जारी  – Dhanaulti Express

0
WhatsApp-Image-2025-07-06-at-4.37.36-PM.jpeg

उत्तरकाशी: जलेंद्रीगाड़ में दो भेड़पालक बहने की सूचना, खोजबीन जारी 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)- उत्तरकाशी जनपद के भटवाड़ी ब्लाक में हर्षिल घाटी में जलेंद्रीगाड़ के नाम से महसूर यह क्षेत्र पर्यटकों व भेड़ पालको के लिए जाना जाता है। हर्षिल घाटी से सटा जलेंद्रीगाड़ जो हिमाचल प्रदेश को भी जोड़ता हैं. इस पर हर साल कई ट्रैकर आवाजाही करते हैं।

छोटा गंगनानी  (क्यारकोटी) एव जलेंद्री  गाड बगोरी हर्षिल के पास दोनों पुल 2022,23 में  जलेंद्रीगाड़ में बाढ़ आने से दोनों पुल बहा गये  था। इस पुल को सही करने के लिए बगोरी में पूर्व प्रधान भवान सिंह राणा द्वारा  कई बार शासन प्रशासन से पत्राचार भी किया गया था, जिसे आज तक प्रशासन ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

जलेंद्रीगाड़ पर पुल ना होने से  जलेंद्रीगाड़ का वेग अधिक होने से  दो पशुपालकों कि बहने की खबर हैं। कई पशु भी बहने की बात कही जा रही हैं। तहसील भटवाड़ी के  हर्षिल से लगभग 14-15 किलोमीटर (पैदल मार्ग) क्यारकोटि के पास जालेन्दरी गाड़ में हिमाचल, टिहरी, झाला, बगोरी के सयुक्त बकरी पालको में 02 बकरी पालकों की जालेन्दरी गाड़ में बहने की सूचना है।

सम्बन्धित टीम खोजबीन के लिए संयुक्त टीम उपकरणों सहित SDRF से 06 लोग,वन विभाग से  04 लोग.पुलिस से  04 लोग,राजस्व से  02 लोग,ग्रामीणों से 10 लोग, इसके अलावा  02 खच्चर व 02 पोर्टर की टीम आज सुबह थाना हर्षिल से क्यारकोटी घटना स्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed