यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थान पर संचालित आउटलेटों का शुभारंभ

0
IMG-20250515-WA0058.jpg

 

 

यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थान पर संचालित आउटलेटों का शुभारंभ

 

उत्तरकाशी(रोबिन वर्मा)– मुख्य विकास अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार महिलाओं की आजीविका व आय को बढ़ाने हेतु यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थान पर संचालित आउटलेटों का शुभारंभ सहायक परियोजना निदेशक / जिला मिशन प्रबन्धक रमेश चंद्र , खण्ड विकाश अधिकारी प्रकाश पंवार , उप कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा विपिन रमोला , डिस्ट्रिक्ट विषयगत विशेषज्ञ प्रवेंद्र सिंह राणा व नगर पालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल के कर कमलों द्वारा सभी संचालित आउटलेटों का उद्घाटन किया गया ।

 

यमुनोत्री धाम पर पहुंच रहे श्रद्धालुओं को को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन व मंदिर समिति के सहयोग से उपलब्ध करवाया जा रहा मां यमुना भोग प्रसाद खूब पसंद आ रहा है । मां यमुना ग्राम संगठन खरसाली से जुड़ी 30 महिलाओं के द्वारा मां यमुना भोग प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं हेतु यमुनोत्री धाम मैं स्टाल लगा कर उपलब्ध कराया जा रहा है

 

खरसाली गांव(खुशीमठ) मैं जागृति स्वयं सहायता समूह के द्वारा कुठार कैफे का संचालन कर रहा है जिसमें कुल्हड़ चाय एवं स्थानीय गढ़भोज के साथ साथ हट लगा कर यात्रियों के रात्री विश्राम की व्यवस्था की जा रही है

 

यमुनोत्री यात्रा मार्ग खरादी मैं नीलकंठ ग्राम संगठन नगाण गांव के द्वारा संचालित आउटलेट मै स्थानीय क्षेत्रों मैं उत्पादन किए जा रहे स्थानीय उत्पाद एवं मोटे अनाज जैसे – लाल चावल, झांगोरा, राजमा, गहत, मंडुवा, चौलाई आदि को अपने साथ घर ले जा रहे हैं ओर साथ हीं शुद्ध दूध की कुल्हड़ चाय व दूध दही मट्ठा को यात्रियों द्वारा बहुत पसंद किया जा रहा है ।

 

साथ हीं बड़कोट दुवाटा मैं वैभव ग्राम संगठन के द्वारा स्थानीय उत्पाद के साथ साथ बुरांस जूस, माल्टा जूस, पुदीना जूस आचार, जेम, चटनी आदि भी यात्रियों को उपलब्ध कराया जा रहा है तथा राजराजेश्वरी ग्राम संगठन सुनाल्डी द्वारा यात्रियों को गढ़भोज मैं मंडुवे की रोटी, लाल चावल, झांगोरा की खीर , तिल की चटनी, लेंगडा की सब्जी को यात्रियों को परोसी जा रही है जिसे यात्रियों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है

इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन/ग्रामीण वेग वृद्धि परियोजना के समस्त स्टाफ ब्लॉक मिशन प्रबंधक रविन्द्र नौटियाल , आजीविका समन्वयक कविता सेमवाल , कॉर्डिनेटर अनिल डोभाल , शैलेन्द्र सेमवाल, सहायक मूल्यांकन अनुश्रवण राजवीर राणा जी व समस्त स्टाफ उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed