मसूरी के मां काली मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

0
IMG-20250518-WA0045.jpg

मसूरी के मां काली मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

 

मसूरी(रोशन वर्मा/श्याम सिंह): मसूरी के मां काली मंदिर में 18 वर्षों से विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है वही इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में पछवादून जौनपुर बिनहार देहरादून सहित कई स्थानों से भक्त पहुंचे थे। भक्तों ने मां काली के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पशुआ भी अवतरित हुए। भक्तिमय में माहौल में भक्तों ने मां काली के जयकारे भी लगाए। भक्तों ने भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।

 

मंदिर के पुजारी दिनेश माली ने कहा कि माता रानी की महिमा अपार है और उनके चरणों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना हमेशा फलदायी होती है। कहा कि मां काली के दरबार में 18 सालों से लगातार विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर में भक्त जो भी मनोकामना मांगते हैं वह पूरी हो जाती है। जिन भी भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है वह अपनी श्रद्धा से भंडारा देते हैं।

 

इस अवसर पर दिनेश माली, भोपाल सिंह, रमेश वर्मा, संतराम, मोहन लाल, धर्मपाल, श्याम लाल, श्याम सिंह, रोशन वर्मा, विरेन्द्र कुमार, चन्द्र लाल, रमेश चन्द, नरेश, अनिल कुमार, बॉवी, लोकेन्द्र, विनोद वर्मा, अमर सिंह आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed