हेमंत द्विवेदी बने बीकेटीसी के अध्यक्ष, बीकेटीसी के लिए दो उपाध्यक्ष भी किए गए नियुक्त।

0
IMG-20250504-WA0000.jpg

उत्तराखंड चारधाम की यात्रा जोरो शोरो पर चल रही है। गंगोत्री यमुनोत्री और केदारनाथ धाम के कपाट खुल चुके हैं। तो वहीं, 4 मई को बद्रीनाथ धाम की कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बद्री केदार मंदिर समिति बिना अध्यक्ष के ही अभी तक चार धाम की व्यवस्थाओं को मुकम्मल कर रहा था। दरअसल, जनवरी 2025 को अध्यक्ष पद खाली हो गया था ऐसे में अब उत्तराखंड सरकार ने बीटीसी के अध्यक्ष पद के साथ ही दो उपाध्यक्ष की भी नियुक्ति कर दी है। पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हेमंत द्विवेदी को बद्री केदार मंदिर समिति का अध्यक्ष नामित किया गया है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर “बद्री केदार मन्दिर समिति” में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। इस बार अध्यक्ष के अलावा दो उपाध्यक्ष भी नियुक्त किये गए हैं। अध्यक्ष पद के साथ ही चमोली के रहने वाले ऋषि प्रसाद सती और रुद्रप्रयाग के रहने वाले विजय कपरवाण को को बद्री केदार मंदिर समिति में उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है। “श्री बद्रीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिर समिति” के कार्यक्षेत्र में विस्तार, तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए चारधाम यात्रा के बेहतर प्रबंधन और समिति के कार्यों का कुशल संचालन और बेहतर समन्वय के लिए एक से अधिक उपाध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं। पौङी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों से स्थानीय जनप्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया गया है। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज़ होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

वही, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीकेटीसी के नवनियुक्त हेमंत द्विवेदी और दोनों उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और विजय कपरवाण को बधाई दी है।  इन दायित्वों के जरिए उन्हें पूरा भरोसा है कि सभी सम्मानित पदाधिकारी अपने अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि से समिति के कार्यों को नई गति और दिशा प्रदान करेंगे। दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति का निर्णय तीर्थ क्षेत्रों के व्यापक संचालन, बेहतर समन्वय और यात्रियों को अधिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed