गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने धनारी क्षेत्र की महिला मंगल दलों को किया सम्मानित 

0
WhatsApp-Image-2025-04-18-at-5.38.29-PM-scaled.jpeg

उत्तरकाशी(वीरेंद्र सिंह नेगी)- गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने धनारी क्षेत्र की महिला मंगल दलों को अपनी विधायक निधि से समाग्री वितरण किया। जिसमें प्रेशर कुकर ,पतीला , जग,बाल्टी, थाली करछी, चाय की टंकी, डोंगा, कढ़ाई, झरना, प्लास्टिक कुर्सी,चांदनी, बांस, एंपलीफायर, गद्दे, दरी, मैट आदि सामान वितरित किए।

 गंगोत्री विधायक ने कहा कि चुनाव के समय मातृ-शक्तियों का आशीर्वाद बडी संख्या में मुझे मिला था जिसके पश्चात मैंने संकल्प लेकर महिला सम्मान हेतु अपनी विधायक निधि से प्रत्येक गांव की महिला मंगल दलों को एक एक लाख की घोषणा की जिसको मैंने तत्काल रीलीज किया था और कई गांव की महिला मंगल दलों ने मुझे रास्ते, स्वागत गेट, घेरबाड, तथा मन्दिर सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव दिए थे जो तत्काल मैंने दे दिए और आज धनारी क्षेत्र के 17 गांव की महिला मंगल दल जिसमे ग्रामसभा कोटि भाटगांव,ग्रामसभा बगसारी, ग्रामसभा भालसी,  ग्रामसभा पुजार गांव, ग्राम सभा कोटि धनारी, ,ग्राम सभा दडमाली, ,ग्रामसभा चिलमुड़ गांव,ग्रामसभा बग्याल गांव,ग्रामसभा फोल्ड संताण गांव,ग्रामसभा फोल्ड माज्यगांव,ग्रामसभा मंजकोट धनारी,ग्रामसभा बमण गांव,ग्रामसभा पंचाण गांव, ग्रामसभा दिक्कथोल धनारी, ग्रामसभा गंवाणा धनारी, ग्रामसभा चकोन,ग्रामसभा ढुंगाल गांव को आज सम्मानित कर मन प्रसन्न हुआ क्योंकि मुझे माताओं और बहनों का आशीर्वाद मिलता रहता है जिसके लिए मैं हमेशा उनका ऋणी रहूंगा.मातृ-शक्तियों का सहयोग आज समाज के हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर रहता है और हमें उनके उत्साह के लिए उनका सम्मान करना चाहिए जिससे हमारे समाज में समान एवं सकारात्मक सोच बनी रहे।

महिला सम्मान कार्यक्रम में उपस्थित मातृ-शक्तियों में उत्साह देखने को मिला, जिससे वहां मौजूद महिलाओं ने रासू नृत्य कर खुशी व्यक्त की और विधायक गंगोत्री का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धनारी  प्रेमदत्त भट्ट, पूर्व डुंडा मंडल अध्यक्ष विक्रम पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष डुंडा देशराज बिष्ट ,जिला महामंत्री विजय संत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय बहादुर , जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गंगाडी, तनुजा चौहान, राममोहन उनियाल,मनोज नौटियाल, किशोर सेमवाल, मनोज चौहान, जगपाल रावत, जगमोहन राणा, विजय पंवार, सतपाल परमार, सुरेंद्र राणा, खुशपाल परमार, मुकेश चौहान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed