गंगोत्री धाम में यात्रियों की सुविधा के लिए गंगा पुरोहित सभा ने शुरू की क्लॉक रूम की व्यवस्था    

0
IMG-20250513-WA0005.jpg

गंगोत्री धाम में यात्रियों की सुविधा के लिए गंगा पुरोहित सभा ने शुरू की क्लॉक रूम की व्यवस्था    

 

उत्तरकाशी (वीरेंद्र सिंह नेगी)–गंगोत्री धाम जहां माँ गंगा अपने भक्तों को आशीर्वाद और सकुशल रखती है. गंगोत्री धाम में हर वर्ष माँ गंगा के दर्शन के अनेको संख्या में श्रद्धालु आते है. इस समय माँ गंगा के दर्शन के लिए अनेकों यात्री माँ के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम पहुंच रहे है।

गंगोत्री धाम में यात्रा को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए गंगा पुरोहितों ने श्रद्धालुओं सुविधा के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था कि गई है. जिससे श्रद्धालुओं के समान कि सुरक्षा हो सके. पिछले दिनों में यात्रा के दौरान कुछ गुर्गो ने गंगोत्री धाम से यात्रियों के लाखो के समान को गायब कर दिया था. जिसमे उत्तरकाशी पुलिस से उन गुर्गो को गिरफ्तार भी किया. इसी प्रकरण को देखते हुए गंगा पुरोहितों द्वारा यह निर्णय लिया गया. जिसमे गंगा पुरोहितों द्वारा एक क्लॉक रूम की व्यवस्था की गई, जिसमे यात्रियों के समान की सुरक्षा हो सके।

इस मौके पर पंडित माधवानंद श्रीनिवास सचिव गंगा पुरोहित सभा अशोक सेमवाल, विंध्याचल सेमवाल, संजीव सेमवाल अध्यक्ष गंगा पुरोहित, सभा राजेश सेमवाल, रमाकांत सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, दीपक सेमवाल,दिनेश बुटोला आदि मौजूद रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed