भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी को बाइक सवार युवकों ने गोली मार की हत्या 

0
WhatsApp-Image-2025-06-03-at-5.25.53-PM.jpeg

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी को बाइक सवार युवकों ने गोली मार की हत्या 

देहरादून- भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। घायल युवक को तुरंत ग्राफ़िक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने पुलिस टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के बारे में बताते हुए कहा कि रोहित नेगी अपने दोस्तों के साथ अपने एक अन्य दोस्त के घर गए थे। जहां उनकी एक महिला मित्र से किसी व्यक्ति द्वारा फ़ोन पर अभद्रता से बात की जा रही थी।  रोहित ने फ़ोन पर बात करने वाले व्यक्ति को ऐसा नहीं करने के लिए कहा। जिस पर दोनों की फ़ोन पर ही आपस में बहस हो गई। जिसके बाद रोहित अपने दोस्तों के साथ घर जाने के लिए अपनी बोलेरो कार में निकला।  इस दौरान पीपल चौक माण्डुवाला में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने गाड़ी के आगे आकर रोहित की गाडी पर फायर झोंक दी। गोली सीधे  रोहित की गर्दन पर लगी। गोली लगने के बाद सभी दोस्त रोहित नेगी को ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आपसी बहस होने के कारण आरोपी ने आवेश में आकर घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर विस्तृत जांच कर रही है। कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed