जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सेक्टर मजिस्ट्रों के साथ की बैठक 

0
WhatsApp-Image-2025-07-21-at-4.11.13-PM-scaled.jpeg

जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खंडेलवाल ने सेक्टर मजिस्ट्रों के साथ की बैठक 

टिहरी- जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) नितिका खंडेलवाल ने जिला सभागार, नई टिहरी में सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन काफी चुनौतीपूर्ण होता है, इसलिए एसडीएम, बीडीओ, आरओ, एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी सभी एक दूसरे के सम्पर्क में रहते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं धैर्यपूर्वक चुनाव सम्पन्न करायें। उन्होंने बरसात के दृष्टिगत आपदा अधिकारी को प्रत्येक तहसील कन्ट्रोल रूम में 10-10 तिरपाल रखवाने के निर्देश दिये, ताकि आवश्यतानुसार मतदेय स्थलों में उपयोग में लाये जा सकें।

उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान प्रक्रिया हेतु सभी व्यवस्थाएं देखते हुए समय से मतदेय स्थलों पर पहुंचना तथा मतदान कराने के बाद सभी निर्वाचन सामाग्री जमा करने के उपरान्त आरओ की अनुमति के बाद ही रिलीफ होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट यह भी सुनिश्चित कर लें कि सुरक्षित आवाजाही हेतु मतदान के दिन यदि किसी बूथ पर काफी देर तक मतदान होता है तथा मौसम खराब होने के चलते रास्ते खराब हो जाता है या भारी बरसात के कारण दिक्कत हो, तो परिस्थिति के अनुकूल यथा सम्भव जो भी उचित हो संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर वहीं रूकें तथा दूसरे दिन समय से वहां से चलें। इसके साथ ही मतदान के बाद मतपेटियों को विशेष सुरक्षा में रखने को कहा गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कुछ मतदेय स्थल चंेज हुए हैं, जिनका विज्ञापन जारी किया जा चुका है, एसडीएम, बीडीओ और आरओ को इसकी सूचना चस्पा करने को कहा गया। कहा कि बूथ महिला कार्मिकों ड्यूटी संबंधित ब्लाॅकों मंे लगाई गई हैं तथा उनके ठहरने की भी व्यवस्था अलग से की गई है।

इस मौके पर अधिशासी अभियन्ता लघु सिंचाई/निर्वाचन कन्ट्रोल रूम प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने निर्वाचन कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 01376-232884 एवं मोबाईल 7454029879 व ई-मेल आई.डी. panchele25tehri@gmail.com  तथा जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 01376- 234793, 233433, टोल फ्री 01376-1077,मो.-8126268098, 7465809009, 9456533332,7983340807 पुनः साझा करते हुए एक्सेल सीट के माध्यम से मतदान सबंधी समस्त जानकारियां दी गई। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पार्टी मूवमेंट के दिन अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत की सभी पोलिंग पार्टियों के मूव होने के बाद ही प्रस्थान करें तथा सभी पार्टियों के मतदेय स्थलों पर सुरक्षित पहुंचने की सूचना निर्वाचन कन्ट्रोल रूम को दें। इसके साथ ही मतदान के दिन 08 बजे शांतिपूर्ण मतदान शुरू होने की सूचना, प्रत्येक दो घण्टे (10 बजे, 12 बजे, 04 बजे) में कुल मतदान की सूचना तथा 05 बजे/मतदान समाप्त होने के बाद पुरूष, महिला एवं अन्य कुल मतदान की सूचना उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक में सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) वरूणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम संदीप कुमार, एडीआईओ निर्वाचन विजय तिवारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी के.एस. चैहान, डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट भौतिक एवं वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed