नैनबाग में कांग्रेसियों ने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ किया प्रदर्शन 

0
WhatsApp-Image-2025-04-09-at-2.37.31-PM.jpeg

जौनपुर ब्लाक नैनबाग इकाई के अध्यक्ष दीपचंद सजवाण की अध्यक्षता में लोक निर्माण भवन में आयोजित बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, घोटाला, अधिकारियों की मनमानी को आम जनता के बीच ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की खराब नीतियों के चलते देवभूमि उत्तराखंड की जनता परेशान है। भाजपा आम जनमानस को गुमराह कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की डबल इंजन की सरकार के खिलाफ एकजुट होकर विरोध करने को कहा है।

पूर्व विधायक मसूरी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि सरकार खनन और भू माफिया के साथ मिलकर बड़े-बड़े घोटाले कर रही है। कहा कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाल ही में संसद में खनन घोटाले के संबंध में अपनी सरकार को घेरा है। भाजपा की अंदरूनी कलह खुलकर देखने को मिल रही है। इनके द्वारा अभी तक खाली पड़े मंत्री पद भी नहीं बांटे गए है। भाजपा सरकार की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता इनको सबक सिखाने का काम करेगी।

इस मौके पर  ब्लॉक अध्यक्ष दीपचंद सजवाण, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल, पूर्व विधायक मसूरी जोत सिंह गुनसोला, डॉ वीरेंद्र सिंह रावत, जेस्ट प्रमुख जौनपुर सरदार सिंह कंडारी, प्रदीप कवि जोत सिंह रावत, गंभीर सिंह रावत, गुलशन कवि,मोहनलाल निराला, प्रवीण चौहान, गीता राम, श्याम सिंह चौहान, गंभीर सिंह पवार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed