भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को लड्डू से तोला, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की सराहना

भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह को लड्डू से तोला, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की सराहना
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)–वार्ड नंबर 1 में भाजपा के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुखदेव सिंह के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें लड्डुओं से तोला। कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कार्यक्रम में शिरकत की और सुखदेव सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुखदेव सिंह जैसे समर्पित और मेहनती नेता पार्टी की ताकत हैं और उनके नेतृत्व में वार्ड नंबर 1 का विकास सुनिश्चित होगा।
मंत्री बहुगुणा ने कहा, “भाजपा हमेशा विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देती है, और सुखदेव सिंह इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं। जनता का जो समर्थन और प्रेम उन्हें मिल रहा है, वह उनकी लोकप्रियता और जनता के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाता है।”
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा ने आगामी चुनावों में सुखदेव सिंह की जीत का विश्वास जताया है।