भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने किया डोर-टू-डोर प्रचार, आदर्श नगर पालिका बनाने का वादा

भाजपा प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने किया डोर-टू-डोर प्रचार, आदर्श नगर पालिका बनाने का वादा
सितारगंज (दीपक भारद्वाज)- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सुखदेव सिंह ने आज डोर-टू-डोर प्रचार अभियान चलाया। उन्होंने नागरिकों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की सुखदेव सिंह ने कहा कि यदि उन्हें मौका मिलता है, तो वह सितारगंज नगरपालिका को एक आदर्श नगरपालिका के रूप में विकसित करेंगे। उन्होंने क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, बेहतर सुविधाएं और पारदर्शी प्रशासन का वादा किया स्थानीय नागरिकों ने उनके अभियान का स्वागत करते हुए अपनी समस्याओं को साझा किया। सुखदेव सिंह ने भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह अभियान अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें सुखदेव सिंह विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनता से संपर्क करेंगे।